दुनिया में बहुत दुनिया है

दुनिया में बहुत समृद्धि है।
मेरे लिए नहीं है।
दुनिया में बहुत सौंदर्य है।
मेरे लिए नहीं है।
दुनिया में बहुत उदारता है।
मेरे लिए नहीं है।
दुनिया में बहुत भद्रता है।
मेरे लिए नहीं है।
दुनिया में बहुत कविता है।
मेरे लिए नहीं है।
दुनिया में बहुत सख्य है।
मेरे लिए नहीं है।

हे सखी!
दुनिया में बहुत दुनिया है।
यह मेरे लिए है।

कोई टिप्पणी नहीं: